ब्लास्ट के बाद वेदांता का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवार को 35 लाख और नौकरी
Vedanta Power Plant Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद अब प्लांट प्रबंधन ने मुआवजे का ऐलान किया है.
कंपनी ने किया 35-35 लाख के मुआवजे का ऐलान
वहीं हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने मुआवजे का एलान किया है. मृतक के परिजनों को 35-35 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा. इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी एलान किया गया है. घायलों को 15 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी.
साय सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान
इस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है. उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है. साथ ही, हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके.
CM साय ने दिए जांच के आदेश
वहीं वेदांता पावर प्लांट हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्शन लेते हुए बिलासपुर कमिश्नर को जांच के आदेश दे दिए हैं. आज बिलासपुर कमिश्नर की टीम भी जांच करेगी. सीएम ने कहा- हादसे के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण