एमपी में लोकसभा सीटें 29 से बढ़कर 43 होने की संभावना
भोपाल। संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए 131वां संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी चल रही है. आज इसके लिए संसद का विशेष सत्र भी आयोजित किया जा रहा है. इसके लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 29 से बढ़कर 43 हो सकती है. वर्तमान में राज्य से छह महिला सांसद हैं, लेकिन नए प्रावधान के तहत लगभग 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. यदि इसी आधार पर विधानसभा में भी परिसीमन लागू होता है, तो 230 सदस्यीय सदन बढ़कर 345 सीटों का हो सकता है।
परिसीमन से बढ़ेंगी सीटें
अधिकारियों के अनुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित की जाएंगी. इस व्यवस्था को लागू करने के लिए परिसीमन आवश्यक होगा. चूंकि नई जनगणना अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन विधेयक लाया जा सकता है।
महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी सीटें
प्रस्ताव के अनुसार लोकसभा सीटों में करीब 50 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है. मध्य प्रदेश में यह संख्या 43 तक पहुंच सकती है. इनमें 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की सीटों में भी महिला आरक्षण का प्रावधान रहेगा, जिससे इन वर्गों की महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा।
राजनीतिक दलों की तैयारी तेज
महिला आरक्षण के प्रभाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही महिला नेतृत्व को मजबूत करने में जुट गई हैं. कांग्रेस ने महिला कांग्रेस को जिम्मेदारी देते हुए संगठन विस्तार और नए नेतृत्व के निर्माण की दिशा में काम शुरू कर दिया है. हाल ही में रीना बौरासी सेतिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने नए चेहरों को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।
भाजपा का संगठनात्मक फोकस
भाजपा भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर बदलाव कर रही है. पार्टी ने राज्य स्तर पर कम से कम 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और बूथ स्तर पर तीन महिलाओं को शामिल करना अनिवार्य किया है. महिला मोर्चा के जरिए प्रशिक्षण और नेतृत्व विकास पर भी जोर दिया जा रहा है।

मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
NEET काउंसिलिंग विवाद में बड़ा फैसला, दोषियों पर गिरी गाज