श्रेयस अय्यर का 'कैप्टन कूल' अवतार; पंजाब किंग्स के प्रदर्शन से गदगद हुए इरफान पठान
पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। टीम ने सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। पंजाब के शानदार प्रदर्शन में श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान और बल्लेबाज अहम योगदान रहा है। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का कहना है कि जिस तरह का प्रदर्शन श्रेयस कर रहे हैं, उसे देखते हुए वह भारतीय टी20 टीम में मजबूत वापसी से ज्यादा दूर नहीं हैं। पठान ने पंजाब किंग्स के प्रदर्शन पर भी अपनी राय दी।
इरफान ने की प्रभसिमरन की तारीफ
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए इरफान पठान ने कहा, 'पंजाब किंग्स शुरू से ही पूरी तरह नियंत्रण में दिखी। उनकी योजना साफ थी। अर्शदीप सिंह ने नई गेंद से शानदार तरीके से लय बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए उनके कप्तान ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और पूरे समय नियंत्रण में रहे। एक खिलाड़ी जो मेरे लिए सबसे अलग था, वह प्रभसिमरन सिंह थे। विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर दोहरी भूमिका निभाते हुए, उन्होंने बहुत परिपक्वता दिखाई है। पिछले सीजन में, वह इस रोल में नहीं थे, लेकिन इस साल, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने जो संयम दिखाया, उससे पंजाब का प्रदर्शन और शानदार हो गया है।'
श्रेयस की वापसी पर इरफान की राय
श्रेयस अय्यर के भारत की टी20 टीम में वापसी की संभावनाओं पर पठान ने कहा, 'बेशक एमआई के खिलाफ वो पारी नहीं आई होती, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि श्रेयस अय्यर दावेदारी में होते। मैंने यह बात बहुत पहले से कही है क्योंकि उनके पास बीच के ओवरों के लिए जरूरी स्किल सेट है। वह स्पिन को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं और दबाव वाली स्थितियों को संभालने की तकनीक भी रखते हैं। उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी सुधार किया है, लेकिन उनकी मुख्य ताकत स्पिन पर हावी होकर डटे रहने और अच्छा प्रदर्शन करने की है। उनमें एक लीडर की सभी खूबियां भी हैं। जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उससे लगता है कि वह पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और मजबूत वापसी करने से ज्यादा दूर नहीं हैं।'

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण