CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐतिहासिक नगरी ओरछा और चंदेरी की यात्रा अब और भी सुगम हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज, 19 अप्रैल को स्टेट हैंगर से 'पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा' का विधिवत शुभारंभ किया। यह सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार से रविवार) उपलब्ध रहेगी।
प्रमुख जानकारी और किराया:
- रूट और किराया: भोपाल से चंदेरी का किराया ₹5,500 और ओरछा का ₹6,500 तय किया गया है।
- विशेष पैकेज: ₹14,500 के एंड-टू-एंड पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद की सुविधा शामिल है।
- जॉय राइड: पर्यटकों के लिए ₹3,500 में जॉय राइड का विकल्प भी रखा गया है।
- बुकिंग: इच्छुक पर्यटक www.flyola.in या IRCTC पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।
6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर से संचालित इस सेवा का उद्देश्य पर्यटन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि इससे पहले उज्जैन, ओंकारेश्वर और कान्हा-बांधवगढ़ जैसे क्षेत्रों में भी यह सेवा सफलतापूर्वक चल रही है।

शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा