अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
भोपाल, 21 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन ने पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एसोसिएशन ने इस मामले में प्रेस नोट जारी कर इसे निंदनीय और सार्वजनिक जीवन की गरिमा के विपरीत बताया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार, विधायक लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह की भाषा न केवल एक पुलिस अधिकारी का अपमान है, बल्कि उनके परिवार के प्रति भी अनुचित टिप्पणी की गई है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है।

एसोसिएशन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आचरण और भाषा में संयम व मर्यादा बनाए रखें। इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र की निष्पक्षता को आहत करता है तथा अधिकारियों के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। आईपीएस एसोसिएशन, मध्यप्रदेश ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रेस नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि सिविल सेवा दिवस के अवसर पर इस तरह की घटना का सामने आना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे प्रशासनिक तंत्र के सम्मान पर प्रश्नचिह्न लगता है।
सिविल सर्विस डे पर लिखा पत्र
गौरतलब है कि यह विवाद सिविल सर्विस डे के आसपास सामने आया है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।इस दिन प्रशासनिक सेवाओं के योगदान को सम्मानित किया जाता है, ऐसे में इस तरह की टिप्पणी को लेकर अधिकारियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। पूरे घटनाक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर बहस तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सार्वजनिक जीवन में संयम और मर्यादा बेहद जरूरी है। फिलहाल, मामला तूल पकड़ता जा रहा है और अब सभी की नजरें संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।

राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में