बस्तर में 50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ाएगी मुश्किलें।
छत्तीसगढ़ में मौसम का दोहरा वार: कहीं बारिश की बौछार, तो कहीं लू का अलर्ट
रायपुर| छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां बादल बरस रहे हैं, वहीं कई जिलों में भीषण गर्मी और 'हीटवेव' (लू) की चेतावनी जारी की गई है।
इन क्षेत्रों में होगी वर्षा और आंधी मौसम विभाग के अनुसार, आज मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर बस्तर संभाग में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के आसार हैं। हालांकि, बुधवार से पूरे प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि दर्ज की जाएगी।
रायपुर और दुर्ग सहित इन जिलों में 'येलो अलर्ट' मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बुधवार से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में लू चल सकती है। इसके लिए विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है। हीटवेव का मुख्य प्रभाव रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार, बालोद और बिलासपुर जिले के पश्चिमी इलाकों में देखने को मिल सकता है।
44 डिग्री तक जा सकता है पारा वर्तमान स्थिति में मध्य छत्तीसगढ़ का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में यह 39 से 41 डिग्री के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह