मिर्जापुर में खौफनाक सड़क हादसा, टक्कर के बाद गाड़ी में लगी आग, 11 जिंदा जले
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ड्रमण्डगंज पहाड़ी के बड़का मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तत्काल आग लग गई, जिससे उसमें सवार 9 यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे वाहन के भीतर ही जिंदा जल गए। मृतकों में 4 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
हादसे का कारण और घटनाक्रम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात करीब 8:20 बजे मिर्जापुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। मध्य प्रदेश की ओर से चना लादकर आ रहे ट्रक का संभवतः ब्रेक फेल हो गया था, जिसके चलते उसने आगे चल रही बोलेरो, स्विफ्ट कार और एक ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक चालक की भी मृत्यु हो गई है, जबकि कार चालक के शव को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रशासनिक कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बोलेरो सवार सभी यात्री दम तोड़ चुके थे। मृतक सोनभद्र और मिर्जापुर के जिगना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।

अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी