दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दसवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा पन्ना की कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी को माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी कु. प्रतिभा और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी कु. प्रतिभा को सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर माँ की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट तथा आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिभा, परिजन सहित समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) आईं थीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि 'प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं। प्रतिभा की सफलता लाखों बेटियों और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। बिटिया की उपलब्धि पर पूरे प्रदेश को गर्व है।' मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कु. प्रतिभा और उनके परिजन ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।

गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा
Ranveer Singh के साथ फिर बनेगी दमदार जोड़ी
टीम की सह-मालकिन Preity Zinta की टीम पर भारी पड़ा राजस्थान
द्वीप के विकास पर सवाल, राहुल गांधी बोले- यह विनाश है
इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी
कैमरे में कैद हुई अनजान लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल
“जिंदगी को समझने की कोशिश” जैसे भाव करते थे साझा
खुश रहने करें सूखे मेवे का नाश्ता
बंगाल में सियासी बवाल, सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ TMC का विरोध प्रदर्शन
तेज वोटिंग के बीच हिंसा, 61% मतदान पार, नौशाद सिद्दीकी विवाद में