उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
भोपाल : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को जबलपुर पहुंचकर बरगी डैम पर हुए दर्दनाक हादसे के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इससे प्रभावित परिवारों के दुख का अंदाजा लगाना भी कठिन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने हादसे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान