गूंथे आटे को बिना निशान क्यों नहीं छोड़ते? क्या सच में जुड़ा है पितरों और परंपरा से? जानिए इसकी असली वजह
घर की रसोई में रोज़ होने वाली छोटी-छोटी चीजें कई बार बड़ी दिलचस्प कहानी अपने अंदर छुपाए होती हैं. आपने भी कई बार देखा होगा कि जब घर में रोटी के लिए आटा गूंथा जाता है, तो उसे ऐसे ही छोड़ नहीं दिया जाता, बल्कि उस पर उंगलियों से हल्के-हल्के निशान बना दिए जाते हैं. ये काम इतना आम है कि हम में से ज्यादातर लोगों ने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश ही नहीं की. दादी-नानी या मां इसे करते हुए दिखती हैं, तो हम भी इसे बस एक आदत समझ लेते हैं, लेकिन असल में यह सिर्फ एक किचन हैबिट नहीं है.
इसके पीछे सालों पुरानी मान्यताएं, परंपराएं और एक ऐसा विश्वास छुपा है, जो हमारे पूर्वजों से जुड़ा हुआ माना जाता है. रसोई को हमेशा से घर की सबसे खास जगह माना गया है, जहां बनने वाला खाना सिर्फ पेट नहीं भरता, बल्कि घर की ऊर्जा और माहौल पर भी असर डालता है. ऐसे में आटे पर उंगलियों के निशान बनाना भी एक खास मतलब रखता है. आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे का पूरा राज क्या है.
आटे पर निशान बनाने की परंपरा कहां से आई?
भारतीय घरों में हर काम के पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है. आटा गूंथने के बाद उस पर उंगलियों के निशान बनाना भी एक ऐसी ही पुरानी परंपरा है. इसे सिर्फ सुविधा या सजावट के लिए नहीं किया जाता, बल्कि इसके पीछे धार्मिक सोच जुड़ी हुई है. पहले के समय में लोग हर काम को नियम और आस्था से जोड़कर करते थे. रसोई में बनने वाला खाना भी सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि एक तरह से पूजा का हिस्सा माना जाता था. ऐसे में हर छोटी चीज का खास ध्यान रखा जाता था.
पितरों और पिंड से जुड़ा कनेक्शन
इस परंपरा का सबसे बड़ा कनेक्शन पितरों से माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार, जब किसी की मृत्यु होती है, तो उसकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया जाता है. इस प्रक्रिया में आटे या चावल से गोल आकार के पिंड बनाए जाते हैं. ये पिंड पूरी तरह गोल और चिकने होते हैं. माना जाता है कि ये पितरों के लिए भोजन का रूप होते हैं. ऐसे में अगर घर में गूंथा हुआ आटा भी बिल्कुल वैसा ही गोल और बिना किसी निशान के रह जाए, तो वह देखने में पिंड जैसा लग सकता है
क्यों बनाते हैं उंगलियों के निशान?
यही वजह है कि गूंथे हुए आटे पर उंगलियों से हल्के निशान बना दिए जाते हैं. ये निशान इस बात का संकेत होते हैं कि यह आटा घर के लोगों के खाने के लिए है, न कि किसी धार्मिक काम या पितरों के लिए. मान्यता यह भी कहती है कि अगर बिना निशान वाला आटा इस्तेमाल किया जाए, तो वह अनजाने में पितरों के हिस्से जैसा माना जा सकता है. इससे बचने के लिए ही यह छोटा सा काम किया जाता है. यानी यह एक तरह का फर्क दिखाने का तरीका है-एक तरफ पिंड और दूसरी तरफ रोज़ का भोजन.
सिर्फ आटे तक सीमित नहीं है ये नियम
यह परंपरा सिर्फ आटे तक ही नहीं रुकती. आपने देखा होगा कि जब घर में बाटी, बाफले या बालूशाही जैसी चीजें बनाई जाती हैं, तो उन्हें पूरी तरह गोल नहीं छोड़ा जाता. उनके बीच में भी अंगूठे या उंगली से हल्का सा दबाव देकर निशान बना दिया जाता है. इसका मकसद भी वही होता है-उसे पिंड जैसा दिखने से अलग करना.
क्या आज भी जरूरी है ये परंपरा?
आज के समय में बहुत लोग इन बातों को सिर्फ परंपरा मानकर करते हैं, तो कुछ लोग इसे जरूरी नहीं मानते, लेकिन यह बात साफ है कि इस आदत के पीछे एक सोच और भावनात्मक जुड़ाव है. यह हमें अपने पुराने रीति-रिवाज और पूर्वजों की याद दिलाता है. भले ही आप इसे मानें या न मानें, लेकिन यह हमारी संस्कृति का एक दिलचस्प हिस्सा जरूर है.

'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, पीएम मोदी बोले- जल्द मिलेगी कड़ी सजा
पांच बार विधायक रहे आलमबदी नहीं रहे, 92 वर्ष की उम्र में निधन से सियासी जगत में शोक
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में सावन स्पेशल नियम लागू, दर्शन से पहले जान लें पूरी जानकारी
आज मेट्रो से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, कई स्टेशन बंद; DMRC ने दी अहम सलाह