UAPA के तहत गैंगस्टर रोहित की गिरफ्तारी तय, टीम ने टीटू को भी दबोचा
स्पेशल सेल की कस्टडी में गिरोह का सरगना
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर रोहित चौधरी की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब उस पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है। वर्तमान में रोहित चौधरी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवाए गए पासपोर्ट के मामले में 14 मई तक पुलिस रिमांड पर है। जांच में यह सामने आया है कि रोहित ने इसी जाली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर अगस्त 2025 में दुबई की यात्रा की थी। पुलिस अब उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और विदेश भागने की योजनाओं की गहराई से पड़ताल कर रही है।
आईएसआई और टेरर मॉड्यूल से जुड़े तार
क्राइम ब्रांच ने रोहित के सबसे करीबी सहयोगी प्रवीण उर्फ टीटू को गिरफ्तार किया है, जिससे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में दावा किया गया है कि टीटू, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम करने वाले शाहबाज अंसारी सिंडिकेट से हथियारों की खेप लेता था। इन हथियारों का उपयोग रोहित चौधरी गिरोह अपनी आपराधिक गतिविधियों और अवैध धंधों को अंजाम देने के लिए करता था। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का संबंध टेरर मॉड्यूल से मिलने वाले हथियारों से जुड़ना बेहद गंभीर मामला है, जिसके कारण अब इस पूरे नेटवर्क पर देशद्रोह जैसी धाराओं के तहत शिकंजा कसा जा रहा है।
जेल में बना सट्टेबाजी और हथियारों का गठजोड़
जांच में यह भी पता चला है कि रोहित चौधरी और टीटू का संपर्क जेल के भीतर एक बड़े बुकी निशांत अरोड़ा उर्फ नोनी से हुआ था। नोनी के जरिए ही इस गिरोह को अत्याधुनिक पिस्टल सप्लाई की जाती थीं। सट्टे और जुए के कारोबार में भी इनकी गहरी साझेदारी सामने आई है। रोहित चौधरी पर पहले से ही मकोका (MCOCA) जैसे कड़े कानून लगे हुए हैं और वह हत्या, रंगदारी तथा जमीनों पर कब्जे जैसे दर्जनों मामलों में शामिल रहा है। क्राइम ब्रांच अब रोहित की वर्तमान रिमांड खत्म होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उसे यूएपीए के नए मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने