चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ में डाला डेरा, आज होगा अभ्यास सत्र
इकाना में महामुकाबले के लिए नवाबों के शहर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स, धोनी के खेलने पर सस्पेंस बरकरार
आईपीएल 2026 के एक बेहद अहम और रोमांचक मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम बुधवार को लखनऊ पहुंच गई है। 15 मई को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मैच में चेन्नई की नजरें जीत हासिल कर प्लेऑफ की अपनी स्थिति को और मजबूत करने पर टिकी हैं।
होटल में हुआ भव्य स्वागत
एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच टीम सीधे सुशांत गोल्फ सिटी स्थित 'द सेंट्रम' होटल पहुंची। यहाँ खिलाड़ियों का पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। टीम बस से सबसे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बाहर निकले। होटल के बाहर अपने पसंदीदा सितारों, खासकर स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों का भारी हुजूम उमड़ा रहा।
खिलाड़ियों के इस जत्थे में मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ शिवम दुबे, अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर उर्विल पटेल, तेज गेंदबाज अंशुल काम्बोज और जेमी ओवरटन भी नजर आए। टीम गुरुवार शाम को इकाना स्टेडियम में अपना अभ्यास सत्र आयोजित करेगी।
लखनऊ सुपरजायंट्स ने बहाया पसीना
दूसरी ओर, मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम भी अपनी तैयारियों में जुट गई है। बुधवार शाम को कप्तान ऋषभ पंत, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की और लंबे-लंबे शॉट लगाए। गेंदबाजी की कमान अनुभवी मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने संभाली। हालांकि लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह चेन्नई का गणित बिगाड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। संभावना है कि टीम प्रबंधन इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकता है।
धोनी को लेकर संशय, टिकटों के दाम घटे
चेन्नई के सबसे बड़े स्टार महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को टीम के साथ नजर नहीं आए, जिससे फैंस के बीच उनके खेलने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, धोनी पूरी तरह फिट हैं और अभ्यास भी कर रहे हैं, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन को बनाए रखने के लिए वे शायद इस मैच से बाहर रह सकते हैं। धोनी के खेलने पर बने इसी संशय के चलते आयोजकों ने जनरल स्टैंड के टिकटों की कीमतों में कमी कर दी है, ताकि दर्शकों की संख्या बनी रहे। हालांकि, हॉस्पिटैलिटी टिकटों की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित