ओमान के समुद्री क्षेत्र में बड़ा हादसा, भारतीय ध्वज वाला शिप डूबा
यूएई के पास फिर गहराया समुद्री संकट, अज्ञात लोगों ने जहाज को कब्जे में लेकर ईरान की ओर मोड़ा
दुबई। खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता की लहर दौड़ गई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास से एक कमर्शियल जहाज को जबरन जब्त कर ईरान की ओर ले जाने की खबर सामने आई है। ब्रिटिश सैन्य एजेंसी 'यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस' (UKMTO) ने इस घटना की पुष्टि करते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
फुजैरा तट के पास की घटना
UKMTO की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जहाज फुजैरा बंदरगाह से लगभग 70 किलोमीटर (38 समुद्री मील) उत्तर-पूर्व में लंगर डाले हुए था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने जहाज पर कब्जा कर लिया और उसका रुख ईरानी जलक्षेत्र की ओर मोड़ दिया। फिलहाल इस जहाज के नाम और उस पर सवार लोगों की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, और न ही किसी संगठन ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है।
भारतीय मालवाहक जहाज पर हमला, 14 नाविकों की बची जान
इसी दौरान समुद्री सुरक्षा से जुड़ी एक और बड़ी खबर ओमान के तट से आई है। सोमालिया से यूएई के शारजाह जा रहे एक भारतीय ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर हमला हुआ। हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई और वह समुद्र में डूब गया। राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी 14 भारतीय चालक दल के सदस्यों को ओमान के कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया।
भारत ने जताया कड़ा विरोध
भारतीय विदेश मंत्रालय ने नागरिक जहाजों पर हो रहे इन हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत सरकार ने इस घटना को "पूरी तरह से अस्वीकार्य" बताते हुए समुद्री व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं में तेजी आई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन