कामाख्या मंदिर में साल में तीन दिन क्यों होता है विराम, जानें धार्मिक कारण
नई दिल्ली। भारत अपनी अनूठी संस्कृति और अद्भुत कलाओं के साथ-साथ अपने गहरे अध्यात्म और धार्मिक मान्यताओं के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। खासतौर पर हिंदू धर्म में आस्था से जुड़े कई ऐसे चमत्कार देखने को मिलते हैं, जो विज्ञान को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हमारे देश में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जो अपने भीतर सदियों पुराने रहस्यों को समेटे हुए हैं।
इन्हीं में से एक पूर्वोत्तर भारत के असम में स्थित मां कामाख्या देवी का पावन दरबार है, जो अपनी दिव्य और चमत्कारी शक्तियों के लिए जाना जाता है। इस मंदिर का रहस्य आज भी लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देता है। यहां हर साल जून के महीने में आस्था, अध्यात्म और रहस्य का एक ऐसा अनोखा संगम देखने को मिलता है, जिसे पूरी दुनिया 'अंबुबाची मेला' के नाम से जानती है। आइए जानते हैं कि इस पावन मेले की क्या खासियत है।
रहस्यों से भरा मां कामाख्या का पावन दरबार
मां कामाख्या का यह चमत्कारी और पवित्र धाम असम के गुवाहाटी शहर में स्थित खूबसूरत नीलाचल पहाड़ियों पर बना हुआ है। हिंदू धर्म में पूजनीय सभी 51 शक्तिपीठों में कामाख्या मंदिर का स्थान बेहद खास, पूजनीय और सर्वोच्च माना गया है। इस भव्य मंदिर की सबसे बड़ी और हैरान कर देने वाली खासियत यह है कि यहां देश के बाकी मंदिरों की तरह देवी मां की कोई मूर्ति स्थापित नहीं है, बल्कि यहां प्रकृति के एक अनोखे रूप की पूजा की जाती है।

बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी