स्कूटी सवार के लिए काल बना हाईवा, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
जबलपुर: जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रविवार (7 जून) की देर रात एक बेहद दर्दनाक और रूह कँपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ खजरी खिरिया बाईपास पर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया।
टक्कर के बाद 50 मीटर तक घिसटी स्कूटी, लगी भीषण आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अपनी स्कूटी से बाईपास होते हुए जबलपुर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे काल बने हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के दौरान स्कूटी हाईवा के नीचे फंस गई, जिसे ड्राइवर रोकने के बजाय घसीटता हुआ ले गया। करीब 50 मीटर तक सड़क पर रगड़ाने की वजह से निकली चिंगारियों से स्कूटी और हाईवा के निचले हिस्से में भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने हिम्मत दिखाकर युवक को गाड़ी के नीचे से निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और गाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया।
हाईवा जब्त, फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे की खबर मिलते ही माढ़ोताल और हनुमानताल थाने की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। माढ़ोताल थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले हाईवा को मौके से जब्त कर लिया है। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स
करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ