राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म पर बड़ा अपडेट, सामने आई रिलीज शेड्यूल
बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली उनकी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस बात की पुष्टि की है कि यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' और 'स्त्री 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद निर्माता दिनेश विजन और राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही है।
इस तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'प्रहार'
देश के जाने-माने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके ऐतिहासिक अदालती मुकदमों पर आधारित यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 7 अगस्त 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिनेश विजन अगस्त के महीने में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की योजना बना रहे हैं, जिसकी शुरुआत इस दमदार फिल्म से होगी।
उज्ज्वल निकम के किरदार में दिखेंगे राजकुमार राव
इस फिल्म में राजकुमार राव भारत के सबसे चर्चित और कड़क पब्लिक प्रोसिक्यूटर (सरकारी वकील) उज्ज्वल निकम की मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने में देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म में कोर्ट के भीतर चलने वाले रोमांचक घटनाक्रम और देश की सुरक्षा से जुड़े बड़े कानूनी फैसलों की अंदरूनी कहानी को बेहद संजीदगी से दिखाया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से ही भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला