पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से दिल्ली-NCR में राहत की बारिश के आसार
नई दिल्ली। दिल्ली वासियों को आने वाले दिनों में मौसम के बदलते मिजाज का सामना करना पड़ेगा, जहां अगले छह दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में 18 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका प्रभाव रात के समय या अगले दिन 19 जून की सुबह से दिखाई दे सकता है। अनुमान है कि 17 से 22 जून के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है और मौसम खुशनुमा हो सकता है।
बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
इस नए मौसमी बदलाव के कारण 18 से 21 जून के बीच दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। 17 जून की सुबह और दोपहर में हल्की वर्षा के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं। इसके अलावा, 18 जून की शाम या रात को गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
सप्ताह के अंत में मौसम रहेगा अधिक सक्रिय
आने वाले सप्ताहांत यानी 20 और 21 जून को मौसमी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। इस पूरी अवधि में दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।
धूप और उमस ने किया बेहाल
इससे पहले, लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली और तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान हवा में अधिकतम नमी का स्तर 85 फीसदी और न्यूनतम 51 फीसदी रहा, जबकि पिछले 24 घंटों में शहर के भीतर कुल तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क