निवेश या बेचें? ₹99,000 के पार सोने की चाल ने बढ़ाई उलझन
सोने के भाव इस साल लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार (22 अप्रैल) फिर सोने के वायदा भाव 3,500.80 डॉलर के भाव पर नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। घरेलू बाजार में भी सोने के वायदा भाव ने 99,178 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव में भी दोनों बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।
Gold: सोना 99 हजार पार कर नए रिकॉर्ड पर
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 1,474 रुपये की तेजी के साथ 98,753 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,279 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,789 रुपये की तेजी के साथ 99,068 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,178 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,551 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 99,178 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
Silver: चांदी के भाव भी चढ़े
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 546 रुपये की तेजी के साथ 95,793 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 95,247 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 528 रुपये की तेजी के साथ 95,775 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,793 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,361 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऑल टाइम हाई पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,435.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,425.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 70.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,495.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव आज 3,500.80 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.64 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.52 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 32.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी