पिपरिया में इनकमटैक्स की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल
नर्मदापुरम पिपरिया से बड़ी खबर
बिग ब्रेकिंग न्यूज बोलता शब्द चंदन राजपूत की कलम से
पिपरिया: मंगलम फूड और देवीलाल श्यामसुंदर सोनी पर इनकम टैक्स डिपार्मेंट का छापा
पिपरिया में इनकम टैक्स डिपार्मेंट ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है। मंगलम फूड और देवीलाल श्यामसुंदर सोनी के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स डिपार्मेंट ने छापा मारा। खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम गाड़ियों पर "नर्मदा परिक्रमा" लिखी हुई गाड़ियों से पहुंची, जो इलाके में चर्चा का विषय बन गई।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पिपरिया नगर के अन्य हिस्सों में भी फैलने की संभावना है। इस दौरान इनकम टैक्स की टीम ने कई दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जब्त किया। इसके साथ ही, पिपरिया में कई और व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की योजना बनाई जा सकती है, जो इनकम टैक्स की चोरी कर रहे हैं।
हालांकि सवाल यह उठता है कि पिपरिया में इस तरह के व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की कड़ी निगरानी क्यों नहीं की जा रही है? क्या केवल कुछ व्यापारियों पर ही नजर रखी जा रही है, या यह एक बड़ी छिपी हुई समस्या है जिसे जल्द ही उजागर किया जाएगा?
जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम की कार्रवाई को लेकर अब तक अधिकारी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिए हैं, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
इस खबर को लेकर पिपरिया में हलचल मची हुई है, और अब यह सवाल उठने लगा है कि और कितने व्यापारी इस तरह की कर चोरी में लिप्त हो सकते हैं। लोगों की निगाहें इस मामले पर हैं कि क्या आने वाले दिनों में और भी प्रमुख व्यापारियों के खिलाफ जांच शुरू की जाएगी।
हम आपको जल्द ही और जानकारी प्रदान करेंगे, कृपया बने रहें।

राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर