छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 2 की मौत
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार के कोतवाली थाना क्षेत्र के पनगांव में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अशोक साहू (35 वर्ष) और पुष्पा देवी साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। अशोक साहू और पुष्पा देवी जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सलखन गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर, पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक अशोक और पुष्पा रायपुर से अपने गांव सलखन लौट रहे थे। इस दौरान पनगांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह
सड़क पर बढ़ती रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की प्रवृत्ति ऐसी दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य कारण बनते जा रहे हैं। लापरवाह वाहन चालकों की वजह से न सिर्फ उनकी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। पनगांव की यह घटना यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों को भी उजागर करती है। दुर्घटनास्थल से वाहन चालकों के फरार होने के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर