11 साल पुराने नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर की हालत खराब, जांच तेज
नई दिल्ली|पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर अब गंभीर संकट में है। महज 11 साल पुराना यह फ्लाईओवर भारी वाहनों का बोझ सहन करने में कमजोर पाया गया है। दिल्ली विधानसभा की हालिया विंटर सेशन में दी गई जानकारी के अनुसार, इसकी तोड़-फोड़ या बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण की संभावना है।
निर्माण में खराब सामग्री, जल्दी आईं दरारें
यह फ्लाईओवर 2015 में दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने बनवाया था। इसका मकसद गाजीपुर बॉर्डर के पास ट्रैफिक जाम कम करना था। 2016 में इसे लोक निर्माण विभाग (PWD) को रखरखाव के लिए सौंप दिया गया। लेकिन 2018 में ही संरचना में दरारें दिखने लगीं। जांच के बाद 2019 से भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई, जो आज तक जारी है।
गाजियाबाद में 1 महीने के लिए धारा 163 लागू; रैली, जुलूस-भीड़ जुटाने पर लगी रोक
लोड टेस्ट और जांच ने खोली कमजोरी
पिछले साल हुई लोड टेस्ट और विजिलेंस जांच से साफ हुआ कि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता बहुत खराब थी। फ्लाईओवर पर दरारें और गड्ढे पड़ गए हैं। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) ने मई 2025 में लोड टेस्ट किया। रिपोर्ट सितंबर 2025 में आई, जिसके बाद प्राइवेट कंसल्टेंट ने अक्टूबर में अपनी सिफारिशें दीं। जांच में डेक स्लैब में ज्यादा झुकाव पाया गया। दिसंबर 2025 तक पुनर्निर्माण के लिए डिजाइन और ड्रॉइंग भी प्राप्त हो चुकी हैं।
दोस्त का पता नहीं बताया तो 16 बार चाकू से गोदा, दिल्ली में खौफनाक वारदात
हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई जांच
एक स्थानीय विधायक की जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तुरंत मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विजिलेंस जांच शुरू हुई और सीएम स्तर पर विशेष जांच का आदेश हुआ। पीडब्ल्यूडी अब रिपोर्ट सीएम के सामने रखने वाली है। फैसला होगा तो मरम्मत, पुनर्निर्माण या पूरी तरह तोड़ने का विकल्प सामने आएगा।
उद्देश्य अधूरा, सात साल से भारी वाहन बंद
20 खंभों और 28 स्लैब्स वाला यह फ्लाईओवर पूर्वी दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ने और भारी माल ढुलाई को आसान बनाने के लिए बनाया गया था। लेकिन भारी वाहनों पर लगी रोक के कारण इसका असली फायदा पिछले सात साल से नहीं मिल पा रहा है।

'हम अलग नहीं रह सकते थे'... तीन बहनों ने बताया क्यों किया एक ही युवक से विवाह
'संसद चलो' मार्च पर बढ़ा विवाद, NIA जांच की याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'