यूपी में 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
लखनऊ । यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आईपीएस अमित पाठक को देवीपाटन क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। लखनऊ में जॉइंट पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरि को लोक शिकायत विभाग में भेजा गया है।
रविवार देर रात जारी सूची के अनुसार, गृह सचिव एडीजी डॉ संजीव गुप्ता अब पुलिस महानिदेशक के जीएसओ का भी अतिरिक्त कार्य देखेंगे। इसी प्रकार, आईजी लोक शिकायत अमित पाठक को आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा, अमरेंद्र प्रसाद सिंह को आईजी देवीपाटन से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, दिनेश कुमार पी का तबादला गाजियाबाद से बस्ती कर दिया गया है उन्हें डीआईजी बस्ती बनाया गया है। अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस केशव कुमार चौधरी को डीआईजी झांसी भेजा गया है। डीआईजी अभिसूचना संजीव त्यागी को अपर पुलिस आयुक्त आगरा, डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी को डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र और सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी अजय कुमार और प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। इन सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो तत्काल अपनी नवीन तैनाती का कार्यभार संभाल लें।

‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम