25 कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत
बिलासपुर । रेलवे प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति हमेशा से उसका कार्यबल रहा है। रेलवे के प्रतिबद्ध, सक्रिय एवं समर्पित कार्यबल स्वयं अथवा टीम के रूप में किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है। चुनौती भरे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सक्रिय कर्मचारियों अथवा कर्मचारियों की टीम को सम्मानित करना भी रेलवे की परंपरा रही है।
शहडोल स्टेशन पर 3 नवम्बर को मालगाड़ी के अवपथन (ट्रेन के पटरी से उतरने) होने से वहाँ पर सिंगल लाइन वर्किंग की स्थिति निर्मित हो गई थी। अवपथन की घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मेहनत से परिचालन को शीघ्र सामान्य किया। इस दौरान 4 कंट्रोलर एवं 21 फ्रंट लाइन स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई कर रेलवे परिचालन को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनकी इस तत्परता और कुशलता के कारण यात्रियों को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़ा। इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा 25 हजार रुपए की नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी।
आज मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन सभी कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही इस कठिन परिस्थिति में कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर वरि. मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ प्रकाश चंद्र त्रिपाठी भी उपस्थित थे।
मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान