मोहाली में गिरी 3 मंजिला इमारत, 15 लोगों के दबे होने की आशंका
मोहाली । पंजाब के मोहाली में बड़ा 3 मंजिला इमारत गिर गई है। इस इमारत के मलबे में करीब 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जिम था। बताया जा रहा है कि इमारत के पास की बिल्डिंग में काम चल रहा था। बिल्डिंग में खुदाई का काम चल रहा था, जिस वजह से बिल्डिंग गिर गई। पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं।
मिली सूचना के मुताबिक, बहुमंजिला इमारत मोहाली के सोहना इलाके में गिरी है। पुलिस-प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि मलबे में कितने लोग दबे हैं। पर आशंका जताई जा रही है कि करीब 15 लोग दबे हैं। यह बिल्डिंग तब गिरी जब नजदीक में एक बेसमेंट खोदा जा रहा था। सोहना गांव के पूर्व सरपंच ने बताया कि उन्हें पता चला कि जिम को नकुसान हुआ है और घटना के वक्त कुछ युवक जिम में थे। एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर हैं। इस दुर्घटना के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ