51 साल की शिष्या और 89 साल के महंत
नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 89 साल के एक महंत पर अपनी शिष्या के साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शिष्या ने 13 दिसंबर को लखनऊ रोड पर स्थित कबीर मंदिर, तिमारपुर के राजा रामदास पर रेप का आरोप लगाया है। दिल्ली से रेप का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शिष्या ने 89 साल के अपने महंत पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं शिष्या की उम्र 51 साल है। शिष्या के आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रेप के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शिष्या ने महंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद मामले की पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, महंत ने भी शिष्या पर आरोप लगाया है। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 89 साल के एक महंत पर अपनी शिष्या के साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शिष्या ने 13 दिसंबर को लखनऊ रोड पर स्थित कबीर मंदिर, तिमारपुर के राजा रामदास पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि शिष्या की शिकायत पर दास के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि महंत ने भी पीड़ित महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, 51 साल की पीड़ित शिष्या ने शिकायत में बताया है कि तिमारपुर में कबीरपुर विज्ञान आश्रम के अंतर्गत चलने वाले सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत राजा राम दास ने 14 अप्रैल को रात को उसके साथ रेप किया। जानकारी के मुताहिक, दास तिमारपुर में सतगुरु कबीर मंदिर प्रचार समिति के अध्यक्ष भी हैं। महंत राजा राम दास ने पीड़िता पर आश्रम में कब्जा करने का आरोप लगाया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ