शिक्षा संबंधी संसदीय समिति की बैठक में सम्मिलित हुए सांसद
शिक्षा संबंधी संसदीय समिति की बैठक में सम्मिलित हुए सांसद
देश में शिक्षा की बेहतरी के लिए बनाई जा रही योजनाएं : सांसद दर्शन सिंह
नई दिल्ली संसदीय सौंध में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। आयोजित बैठक में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी में शामिल हुए।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि शिक्षा संबंधी समिति की अनुदान मांगों के संबंध में समिति के प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट समुक्तियों /सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। एवं संबंधित विभिन्न मसौदा रिपोर्टों पर विचार-विमर्श किया गया।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के नागरिकों की बेहतरी के लिए समय-समय पर कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाता रही हैं। इसका लोगों को फायदा भी मिलता रहा है। देश में शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग से संबंधित 364 वें प्रतिवेदन के संबंध में प्रस्तावित और संशोधित सिफारिशें प्रस्तुत की गई। समिति का मानना है कि विभिन्न लेखापरीक्षा पैराओं पर कार्य करने और उनका उत्तर देने/समाधान करने के दौरान, विभाग को ऐसे मामलों में पालन किए जाने वाले सख्त दिशा निर्देश/प्रोटोकॉल जारी करने चाहिए। इस दौरान समिति के सदस्यों के साथ मंत्रालय के कार्य, नीतियों और कार्यक्रमों पर गहन चर्चा हुई। 'सार्वजनिक और निजी श्रेणी से 10-10 संस्थानों को यूजीसी और ईईसी द्वारा उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा देने की सिफारिश की गई है।” विभिन्न लेखापरीक्षा पैराओं को समझने और उनका जवाब देने समाधान करने के दौरान, विभाग को ऐसे मामलों में पालन किए जाने वाले सख्त दिशा निर्देश/प्रोटोकॉल जारी करने चाहिए।

'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड