व्हाइट हाउस में ट्रंप-जेलेंस्की बहस के बाद अमेरिका ने रोकी मदद
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य और आर्थिक सहायता बंद करने की घोषणा कर दी है. व्हाइट हाउस में हुए बवाल के बाद, अमेरिका ने ऐलान कर दिया कि अब यूक्रेन को और मदद नहीं दी जाएगी. शुक्रवार को जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं खूब तीखी बहस हुई. ये बहस इतनी बढ़ गई थी कि ट्रंप को आखिरकार ये कहना पड़ गया कि आज से आपके बुरे दिन शुरू. वहीं, जेलेंस्की के जाने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि जब आप शांति के लिए तैयार हो जाए तब वापस आइएगा.
इसी बीच शनिवार को व्हाइट हाउस ने ऐलान कर दिया कि अब वो इस युद्द में यूक्रेन को किसी भी तरह की मदद नहीं करेगा. यूक्रेन को अमेरिका से मिलने वाली मदद में हथियारों, गोला-बारूद और वित्तीय सहायता शामिल थी. इस कटौती से यूक्रेन की युद्धक्षमता पर गहरा असर पड़ सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से रूस को बढ़त मिल सकती है.
खनिज डील जेलेंस्की की ना
दोनों नेताओं की मुलाकात यूक्रेन में मौजूद खनिज भंडार को लेकर हुई थी. इस डील में था कि खनिज भंडार के बदले अमेरिका यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहायता देता रहेगा. लेकिन खनिज भंडार को लेकर जेलेंस्की ने मना कर दिया और अमेरिकी राष्ट्रपति से तीखी बहस कर ली. इसके बाद अमेरिका के व्हाइट हाउस से ऐलान कर दिया गया कि यूक्रेन को अब मदद नहीं दी जाएगी. ऐसे में यूक्रेन के पास अब सिर्फ और सिर्फ यूरोपीय देशों का ही सहारा है.
यूएन से भी मदद हो जाएगी कम
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बात होने से पहले ही संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कई यूक्रेनी क्षेत्रों में वित्तीय सहायता कार्यक्रमों को निलंबित कर दिया. यूएन महासचिव गुटेरेस ने कहा कि अमेरिका से समर्थन में कमी के कारण वित्तीय सहायता कार्यक्रमों को निलंबित किया गया है. बता दें, ट्रंप ने पहले ही कहा था कि अब अमेरिका ज्यादा फंडिग नहीं करेगा. इसको लेकर यूएन महासचिव गुटेरस ने अमेरिकी सरकार से अपने आदेश पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था. हालांकि, व्हाइट हाउस में हुए बवाल के बाद अब तो मामला और बिगड़ गया है.

तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।