महाराष्ट्र की राजनीति में एक और नया विवाद
मुंबई । महाराष्ट्र की राजनीति में एक और नया विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से कर दी है। कांग्रेस नेता सपकाल के बयान ने सभी को चौंका दिया है।उन्होंने सीएम फडणवीस को औरंगजेब जैसा क्रूर बताया है। सपकाल ने कहा कि औरंगजेब एक क्रूर शासक था। औरंगजेब ने अपने पिता को जेल में डाला, खुद के बड़े भाई की हत्या की और भाई का सिर काटकर पूरे दिल्ली में घुमाया। उन्होंने कहा कि उसने खुद के छोटे भाई को पागल करार देकर मार डाला। समय-समय पर सिर्फ धर्म का इस्तेमाल करता था, वह कभी हज के लिए भी नहीं गया। औरंगजेब धर्म का इस्तेमाल सिर्फ़ अपने स्वार्थ के लिए करता था।
सपकाल ने कहा कि आज के समय में फडणवीस भी उतने ही क्रूर हैं। वे हमेशा धर्म का सहारा लेते हैं। साथ ही, उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह औरंगजेब के समय में अत्याचार होते थे, ठीक उसी तरह आज महाराष्ट्र में भी हो रहे हैं। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस नेता सपकाल के बयान की कड़ी निंदा की है। बीजेपी ने कहा है कि यह बयान गैरजिम्मेदाराना है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल का बयान बेहद बचकाना, महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति को कलंकित कर देने वाला है उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक क्रूर, अत्याचारी शासक था, उसने हिंदू धर्म और हिंदुस्तान की अस्मिता पर चोट पहुंचाई। इसतरह के शासक की तुलना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस जैसे लोकतांत्रिक और सक्षम नेता से करना सूरज पर थूकने की कोशिश करने जैसा है उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने धर्म के नाम पर हिंदुओं का शिकार किया, मंदिर तोड़े और टैक्स लगाए।

राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर