अरविंद केजरीवाल का ऐलान: दलित युवाओं के लिए डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप स्कीम शुरू
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर किए गए कमेंट पर अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। यही नहीं उन्होंने शनिवार को डॉ. अंबेडकर के सम्मान में दिल्लीवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने डॉ अंबेडकर स्कॉलरशिप की घोषणा की। दिल्ली में आयोजित खास समारोह में उन्होंने इस स्कॉलरशिप का ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि कोई भी दलित समाज का स्टूडेंट विदेश में पढ़ाई करना चाहता है तो उसे पूरा सहयोग AAP सरकार करेगी।
दलित छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद की गारंटी
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए मैं डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा कर रहा हूं। अब दलित समुदाय का कोई भी छात्र जो दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहता है, दिल्ली सरकार छात्रों के दाखिले के बाद उनका खर्च वहन करेगी।'
छात्रवृत्ति की घोषणा
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि यह छात्रवृत्ति दलित समुदाय के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू होगी। हम डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा करके बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब दे रहे हैं जिन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान किया। केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने सबसे ज्यादा तवज्जो शिक्षा को दी।
छुआछूत के बावजूद हासिल की शिक्षा
केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने अपनी जिंदगी में शिक्षा पाने के लिए जितने संघर्ष किए उसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। उनके जमाने में बहुत छुआछूत थी। उन्हें क्लास से बाहर टाट-पट्टी में बिठाया जाता था। ऐसी परिस्थिति में पढ़कर उन्होंने बंबई में ग्रेजुएशन पूरी की। फिर कोलंबिया यूनिवर्सिटी से उन्होंने Phd पूरी की। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स गए और वहां से उन्होंने Phd पूरी की।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ