अंधश्रद्धा का फायदा उठा रहा था ज्योतिषी, बेच रहा था छिपकली के अंग, अब मिलेगी कड़ी सजा
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद से अजीबोगरीब खबर सामने आई है. यहां एक ज्योतिषी पर छिपकली (मॉनिटर लिजर्ड) के जननांग (प्राइवेट पार्ट) बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामला फरीदाबाद के सेक्टर-8 का है. आरोपी की पहचान 38 साल के यज्ञ दत्त के रूप में हुई.
उसे एक खुफिया इनपुट के बाद हरियाणा वन विभाग, हरियाणा पुलिस, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट की संयुक्त छापेमारी के दौरान पकड़ा गया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी यज्ञ दत्त एक ज्योतिष कार्यालय से काम करता था. वह आध्यात्मिक उपचारों की आड़ में वन्यजीव उत्पाद बेचता था. इसके लिए वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद भी लेता था.
टीम ने उसके परिसर से मॉनिटर छिपकलियों के जननांगों के तीन टुकड़े और सॉफ्ट कोरल के पांच टुकड़े बरामद किए. ये सामान अक्सर तांत्रिकों की ओर से बेचे जाते हैं. छिपकली परिवार की मॉनिटर लिजर्ड वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अंतर्गत सूचीबद्ध है. इसकी प्रजाति को बचाने के लिए उच्चतम कानूनी सुरक्षा प्रबंध हैं. देश में मॉनिटर लिजर्ड के बॉडी पार्ट्स को रखना या उनका व्यापार करना दंडनीय अपराध है.
क्या हो सकती है सजा?
गुरुग्राम के प्रभागीय वन अधिकारी आरके जांगड़ा ने कहा- यह एक गंभीर उल्लंघन है. अधिकारियों ने आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच कराने की बात कही है. इसके लिए आरोपी यज्ञ दत्त का मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा जब्त कर लिया गया है. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सेक्टर-8 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. दोषी पाए जाने पर आरोपी को तीन से सात साल की जेल हो सकती है. साथ ही अदालत 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगा सकती है.
आगे की जांच जारी
आपूर्तिकर्ताओं और खरीदारों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है. गुरुग्राम के प्रभागीय वन अधिकारी आरके जांगड़ा ने कहा- यह घटना कड़ी निगरानी की जरूरत को बताती है. हम अवैध वन्यजीव व्यापार पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गुरमखेड़ी स्टेशन पर एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा ट्रेनों का स्टॉपेज
TVS Motor ने Q1 में किया कमाल, मुनाफा ₹1,174 करोड़ पहुंचा; निवेशकों की बल्ले-बल्ले
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने किया सुसाइड, कर्नाटक की घटना से सनसनी
विशाल हिमखंड का अस्तित्व खत्म, वैज्ञानिकों ने दर्ज किया बड़ा बदलाव
वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, दो नए खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
'रामायण' के लिए अनुपम खेर का नया अवतार, जटायु की आवाज से करेंगे दर्शकों को भावुक