दिल्ली में पुरानी गाड़ियों का मुद्दा गरमाया आतिशी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने पुरानी गाड़ियों को बचाने के लिए कानून लाने की मांग को लेकर सीएम रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी है. आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सड़कों से 10 साल पुरानी कारों को हटाना मिडिल क्लास पर सीधा हमला है. मिडिल क्लास सपने देखता है, कड़ी मेहनत करता है और बचत करके कार खरीदता है.
आतिशी ने कहा कि 1 नवंबर की तलवार अभी भी इन कार मालिकों के सिर पर लटकी हुई है. दिल्ली सरकार को तुरंत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर मिडिल क्लास के कार मालिकों की सुरक्षा के लिए एक कानून पारित करना चाहिए. आम आदमी पार्टी इस कानून का पूरा समर्थन करेगी.
दिल्ली के लाखों निवासियों की एक ही आवाज़
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता को लिखी चिट्ठी में कहा है कि मैं यह पत्र दिल्ली के लाखों निवासियों की आवाज़ बनकर आपको लिख रही हूं, जो आपकी सरकार की हालिया योजना से बेहद परेशान हैं. इस योजना के तहत 10 साल पुराने डीज़ल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी में स्क्रैप किया जाना है. यह प्रस्ताव 1 जुलाई से लागू किया गया था, लेकिन जनता के विरोध के चलते तुरंत वापस ले लिया गया.
अब 1 नवंबर की एक नई डेडलाइन के साथ फिर से लोगों के सिर पर तलवार की तरह लटक रही है. यदि यह फैसला लागू होता है, तो इसका असर राष्ट्रीय राजधानी के कम से कम 60 लाख वाहनों (20 लाख चार पहिया और 40 लाख दोपहिया) पर पड़ेगा.
दिल्ली के आम लोगों की भावना को समझें
आतिश ने कहा है कि हो सकता है कि आप शासन में नई हों, लेकिन मैं आपको दिल्ली के लोगों की भावना समझाना चाहती हूं. एक मध्यवर्गीय परिवार के लिए वाहन खरीदना आज भी जीवन की एक बड़ी उपलब्धि होती है. वे वर्षों तक सपने देखते हैं, योजना बनाते हैं और पैसे बचाते हैं, ताकि एक कार खरीद सकें. कई लोग सेकंड हैंड कार खरीदते हैं. कई वरिष्ठ नागरिक अपनी कारों का ध्यान रखते हैं, वह केवल डॉक्टर के पास या पास की मार्केट जैसी छोटी दूरी के लिए ही उपयोग करते हैं.
कई महिलाएं कार को सुरक्षित माध्यम के रूप में देखती हैं. दिल्ली की सड़के असुरक्षित हैं. इसलिए ऑफिस जाने या बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए कार उपयोग करती हैं. एक झटके में 60 लाख वाहनों को हटाना इन सभी लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित करेगा. नई कार खरीदना अधिकतर लोगों के लिए संभव नहीं है.
वाहन की उम्र उसके स्क्रैप का मानदंड नहीं
आतिशी ने आगे कहा है कि किसी वाहन की उम्र उसके स्क्रैप किए जाने का मानदंड नहीं हो सकता. कोई गाड़ी केवल 5 साल पुरानी हो सकती है लेकिन वो 5 लाख किलोमीटर चल चुकी हो. कोई गाड़ी 15 साल पुरानी हो सकती है लेकिन केवल 50 हजार किलोमीटर ही चली हो. कोई गाड़ी 3-4 साल पुरानी हो सकती है लेकिन बेहद खराब रख-रखाव के कारण प्रदूषण फैला रही हो, जबकि कुछ गाड़ियां 10-12 साल पुरानी होकर भी अच्छी तरह मेंटेन हों और प्रदूषण न कर रही हों. इसलिए केवल उम्र के आधार पर किसी वाहन को प्रदूषणकारी मानना पूरी तरह से अवैज्ञानिक और अव्यावहारिक है.
समस्या का एकमात्र समाधान कानून
आतिशी ने कहा है कि इस समस्या का एकमात्र समाधान कानून है. चूंकि 1 नवंबर की डेडलाइन निकट है, भाजपा सरकार को दिल्ली में 10 साल पुराने वाहनों को राहत देने के लिए एक नया कानून लाना चाहिए. अब जबकि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार है, यदि सरकार चाहती है तो यह बिल कुछ ही दिनों में पास हो सकता है. इसके लिए दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जा सकता है, जिसमें इस बिल पर विस्तार से चर्चा हो. मैं, आम आदमी पार्टी की ओर से,यह आश्वासन देती हूं कि हम इस कानून को पास कराने और दिल्ली के लाखों लोगों को राहत देने के लिए आपकी सरकार की हरसंभव मदद करेंगे.

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद