दिल्ली के जोरबाग में ऑडी कार ने दो स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दोनों घायल
दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जोरबाग इलाके में पोस्ट ऑफिस के सामने लग्जरी ऑडी कार ने दो स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों स्कूटी सवार घायल हो गए. दोनों घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां नैतिक की हालत स्थिर है. जबकि तुषार की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. एक कार चला रहा था और दूसरा उसके साथ बैठा था. ये हादसा कार ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ.
ऑडी का अगला हिस्सा चकनाचूर
पुलिस ने धारा 281/125(ए) बीएनएस (279/337) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया पर कार का जो वीडियो सामने आया है, उसमें लाल रंग की ऑडी कार आगे से चकनाचूर हो चुकी है. इसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूटी सवार लोगों को गाड़ी कितनी तेजी से टक्कर मारी होगी. घटनास्थल पर पास में ही चप्पले भी दिख रही है, जो कि स्कूटी सवार लोगों की हो सकती है.
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे भी हादसा
नैतिक के रिश्तेदार शुभम ने बताया कि ऑडी तेज गति से आ रही थी और उसने स्कूटर को टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि परिवार ने अभी तक नैतिक की हालत नहीं देखी है, "इसलिए हम उसके बारे में कुछ नहीं कह सकते, उसके पैर में चोट है."

बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर