BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025 की बैठक की तारीख में किया बदलाव
BCCI: पिछले दिनों BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का विषय चर्चा में रहा है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के संबंध में 29 मार्च को गुवाहाटी में BCCI अधिकारियों की मीटिंग होने वाली थी. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मीटिंग को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इस बैठक में भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य पर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे थे. फिलहाल मीटिंग की नई तारीख को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.
एक रिपोर्ट के अनुसार BCCI अधिकारी, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के संबंध में गौतम गंभीर और अजीत अगरकर से मुलाकात करने वाले थे. इस बैठक में टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान को लेकर चर्चा की उम्मीद जताई गई थी. बताते चलें कि फिलहाल टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं. इस रिपोर्ट अनुसार विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में A+ कैटेगरी में बने रहेंगे. मगर रोहित शर्मा के टेस्ट करियर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.
टेस्ट सीरीज खेलेंगे विराट कोहली
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं से संपर्क किया था. कोहली के लिए इंग्लैंड दौरा बहुत अहम रह सकता है, जिसमें सफलता और असफलता ही उनके भविष्य की दिशा तय कर सकती है. यह भी उम्मीद जताई गई थी कि श्रेयस अय्यर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी हो सकती है. जिन्हें पिछले साल डोमेस्टिक क्रिकेट ना खेलने के कारण सूची से बाहर कर दिया गया था.
इंग्लैंड दौरे पर भी होनी थी चर्चा
IPL 2025 के समापन के कुछ सप्ताह बाद भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां उसे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. BCCI की बैठक में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के अलावा इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर चर्चा संभव है.

बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका