BCCI का बड़ा फैसला, खराब प्रदर्शन के बाद भी हरमनप्रीत रहेंगी टीम की अगुआ
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, खराब प्रदर्शन के बाद भी हरमनप्रीत कौर पर बीसीसीआई ने जताया भरोसा
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कप्तान हरमनप्रीत कौर पर अपना विश्वास बरकरार रखा है। आगामी टूर्नामेंट्स को देखते हुए बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए हरमनप्रीत की कप्तानी को हरी झंडी दे दी है। इसी क्रम में जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जिसकी कमान एक बार फिर अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही सौंपी गई है।
डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी भारतीय टीम
इस बार एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने जा रहा है। भारतीय महिला ब्रिगेड इस बड़े मंच पर डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर कदम रखेगी, जिससे टीम पर अपने खिताब को बचाने की दोहरी जिम्मेदारी होगी। गौरतलब है कि साल 2023 में चीन के हांगझोऊ में खेले गए एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम ने ऐतिहासिक खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
टी20 फॉर्मेट में दिखेगा रोमांच
एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोलेगा। इस महाकुंभ में पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों के क्रिकेट मुकाबले फटाफट क्रिकेट यानी टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप की कमियों को पीछे छोड़कर भारतीय महिला टीम अब जापान की धरती पर अपने पुराने गौरव को दोहराने और देश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डालने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश