डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली|गोकलपुरी इलाके में अपनी पत्नी के दोस्त रवि की हत्या कर भागे आरोपी को पुलिस ने सोमवार देर शाम यूपी के बलिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 42 साल के गौरी शंकर यादव के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के साथ रवि की दोस्ती को लेकर वह नाराज था। इसी बात को लेकर उसने रवि की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह गोकलपुरी पुलिस को डी ब्लॉक गोकलपुरी स्थित एक मकान की छत पर एक युवक के खून से लथपथ पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत पास के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 28 साल के रवि के रूप में हुई। पुलिस को मौके पर 32 साल की महिला मिली। जिसने पूछताछ में बताया कि उसके पति ने रवि की हत्या की है। रवि उसका दोस्त था।उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसका पति कोई काम नहीं करता है। वह गुजरात कमाने के लिए गया था। लेकिन शुक्रवार को वापस लौट आया। उसे नहीं पता था कि इस दौरान रवि उसके साथ रहता है। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। रात में सोने के दौरान आरोपी गौरी शंकर ने रवि की सिर पर डंडे से वारकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो आरोपी भागता हुआ दिखाई दिया। उसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश