भूमि पेडनेकर का करारा जवाब, फेस सर्जरी की अफवाहों पर दिया बयान वायरल
इंडस्ट्री में फिलर्स, बोटोक्स और सर्जरी को लेकर अक्सर बहस होती है। सितारों को इसे लेकर आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पर भी सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने का आरोप लगाए हैं। हाल ही में सीरीज 'द रॉयल्स' में उनकी उपस्थिति ने आग में घी डालने का काम किया और इंटरनेट यूजर्स ने कथित बोटोक्स और फिलर्स के लिए भूमि को ट्रोल किया। हाल ही में अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
बोलीं- 'लोगों की पसंद पर राय देने वाली मैं कोई नहीं होती'
पिछले कई वर्षों से ऐसी अटकलें लगती रही हैं कि भूमि पेडनेकर ने सर्जरी कराई है। हालांकि, खुद भूमि ने ऐसी अटकलों पर हमेशा इनकार ही किया है। अब हाल ही में उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में खुलकर बात की है। भूमि पेडनेकर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर किसी की अपनी पसंद होती है। हम ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां लोगों को अपनी पसंद खुद चुननी चाहिए। मैं कोई नहीं होती, जो लोगों की पसंद पर अपनी कोई राय बना सकूं'।
डाइट में यह चीज शामिल करना नहीं भूलतीं
भूमि ने बोटोक्स और सर्जरी को लेकर आगे कहा, 'मुझे यह भी लगता है कि इस पर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है'। अभिनेत्री ने आगे अपनी डाइट पर चर्चा की। भूमि ने बताया कि देसी घी उनके नियमित खाने में शामिल होता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'लोग इससे बहुत डरते हैं, लेकिन मेरे खाने में एक चीज जरूर शामिल है और वह है वसा। मैं अपने खाने में घी बहुत ज्यादा लेती हूं। बस फर्क इतना है कि मैं घी में खाना नहीं बनाती। मैं इसे खाने के ऊपर डालकर खाती हूं। इसे अपनी रोटी पर या इडली में डालकर खाएं, यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है'।
स्किन केयर के टिप्स किए साझा
इससे पहले भूमि अपनी स्किनकेयर से जुड़े टिप्स भी शेयर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वे क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग (सीटीएम फॉर्मूला) पर भरोसा करती हैं। भले ही उनका शेड्यूल बहुत बिजी हो, वे इसे कभी नहीं छोड़तीं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी और भरपूर नींद लेना इसका राज है। भूमि के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उन्हे 'मेरे हसबैंड की बीवी' में देखा गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे