कोंडागांव-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सल ऑपरेशन में मिली बड़ी कामयाबी
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 13 लाख रुपये के इनामी दो कट्टर नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ मंगलवार शाम को कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा पर किलाम-बरगुम गांवों के जंगल में हुई।
यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को AK-47 बंदूक और दो शव बरामद हुए हैं।
खूंखार नक्सलियों को मार गिराया गया
उन्होंने बताया कि कोंडागांव से राज्य पुलिस की दोनों इकाइयों, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के जवान इस अभियान में शामिल थे। उन्होंने बताया कि अब तक दो नक्सलियों के शव, एक एके-47 राइफल और अन्य हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
बस्तर रेंज के आई ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए नक्सलियों की पहचान खूंखार माओवादी कमांडर हलदर और माओवादियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन के सदस्य रामे के रूप में हुई है।
दोनों पर कितने का था इनाम?
हलदर और रामे पर क्रमश: 8 लाख और 5 लाख रुपये का इनाम था। इस ताजा कार्रवाई के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 140 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 123 बस्तर डिवीजन में मारे गए, जिसमें नारायणपुर और कोंडागांव समेत सात जिले शामिल हैं।

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला