बिहार की छात्रा कोटा से लापता, 6 दिन बाद दिल्ली में मिली
दिल्ली: राजस्थान के कोटा से आए दिन छात्रों के सुसाइड की खबरें सामने आती रहती हैं. पढ़ाई की टेंशन के चलते छात्र ऐसा कदम उठा लेते हैं. लेकिन इस बार एक छात्रा ने सुसाइड तो नहीं किया, लेकिन कुछ ऐसा कर डाला कि पुलिस से लेकर उसके घर वाले 6 दिन तक टेंशन में रहे. दरअसल, रातोरात छात्रा हॉस्टल से कहीं निकल गई. उसकी तलाश की गई तो 6 दिन बाद वो दिल्ली में मिली. फिर उसने जो बात पुलिस को बताई उससे सभी के होश उड़ गए. पुलिस ने बताया- बिहार की यह छात्रा बीते काफी समय से कोटा में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयार कर रही थी. छात्रा भागलपुर की रहने वाली है. वह कोचिंग के लिए कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके के राजीव नगर में एक हॉस्टल में रह रही थी. करीब 6 दिन पहले छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में एक पत्र लिखकर छोड़कर निकल गई थी. पत्र में उसने खुद की मर्जी से जाने की बात लिखी थी. उसके बाद जैसे ही इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया.
दिल्ली से बरामद हुई छात्रा
छात्रा की कोटा और आसपास के इलाकों में तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. बाद में कोटा पुलिस की दो टीमें बिहार और दिल्ली पहुंची. जबकि दो अन्य टीमें कोटा शहर सहित आसपास के इलाकों में छात्रा की तलाश करने में जुटी हुई थी. दिल्ली पहुंची टीम ने छात्रा को ट्रैक कर उसे शनिवार को बरामद कर लिया है. छात्रा के मिल जाने की सूचना मिलने के बाद उसके परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है.
कोटा लाया जा रहा है छात्रा को
पुलिस के मुताबिक छात्रा से अब तक मिली जानकारी के अनुसार वह मानसिक तनाव में थी. इससे परेशान होकर हॉस्टल से निकल गई थी. अभी उससे ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है. पुलिस उसे लेकर कोटा पहुंच रही है.

सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश