वन विहार में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प शुरू
भोपाल : मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। नेचर कैम्प में छात्र-छात्राओं में वन, वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आसपास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के लिये कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक, स्टेशन भोपाल के 41 छात्रों एवं 3 शिक्षकों ने भाग लिया। कैम्प में सम्मिलित प्रतिभागी छात्रों के साथ वन्य-प्राणी संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं वनों की रक्षा के संबंध में विचार साझा कर जागरूकता की समझाईश दी गयी।
कैम्प में विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी और विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी दी गयी। साथ ही वन, वन्य-प्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ करायी गयीं और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इसके अलावा बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय वन्य-प्राणियों का अवलोकन भी कराया गया। कॉर्पोरेट, जकाना, कूट, ओपन बिल, स्टॉर्क, वुलीनेक स्टॉर्क, किंगफिशर जैसे पक्षी एवं नीडम क्षेत्र में कृत्रिम घोंसले और पक्षियों के पुतले भी दिखाये गये। मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरण को बचाने के लिये प्रतिभागियों द्वारा शपथ भी ली गयी। प्रतिभागी छात्रों को विहार वीथिका स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वन्य-प्राणियों से संबंधित एनिमेशन फिल्म भी दिखायी गयी।
कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. एस.आर. वाघमारे, सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक, विजय नंदवंशी, सहायक संचालक वन विहार एस.के. सिन्हा और इकाई प्रभारी पर्यटन रविकांत जैन उपस्थित रहे।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज