बिसरखा पुलिस की कार्रवाई, चोरी मामले में दो आरोपी दबोचे गए
ग्रेटर नोएडा| के बिसरखा पुलिस ने सोसाइटी के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। आरोपियों की पहचान गौरव शुक्ला उर्फ कृष्णा शुक्ला निवासी प्रतापगढ़ और चंदन पांडेय उर्फ गोलू निवासी भदोही के रूप में हुई है।दोनों इस समय नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव में रहते थे। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे, जिसके आधार पर उनकी पहचान की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की कार भी बरामद कर ली है।एडीसीपी सेंट्रल जोन संतोष कुमार ने बताया कि गोविंद यादव अपने परिवार के साथ गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में रहते है। दो फरवरी की रात उनकी फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई थी। उन्होंने अपनी कार एनएक्स वन सोसाइटी के पास खड़ी की थी। देर रात कार को चोरी कर लिया गया था। उन्होंने बिसरख कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने किया सुसाइड, कर्नाटक की घटना से सनसनी
विशाल हिमखंड का अस्तित्व खत्म, वैज्ञानिकों ने दर्ज किया बड़ा बदलाव
वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, दो नए खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
'रामायण' के लिए अनुपम खेर का नया अवतार, जटायु की आवाज से करेंगे दर्शकों को भावुक
कार्तिक आर्यन ने किए महाकाल के दर्शन, नंदी हॉल में की विशेष पूजा
जनहित के मुद्दों को मिलेगी नई आवाज, एमपी के नगर निगमों में 108 एल्डरमैन नियुक्त
CJP विवाद पर सियासत तेज, कंगना ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को सराहा