दिल्ली में बीजेपी ने मचाई तबाही, AAP के अच्छे कामों पर फेरा पानी: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद दिल्लीवालों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही है. एक तरफ बार-बार पावर कट, गंदे पानी की आपूर्ति और जल भराव समेत तमाम परेशानियों से जूझ रही दिल्ली की जनता जहां सोशल मीडिया पर अपने दर्द को साझा कर रही है, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गहराते गर्वनेंस के संकट के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात किया है और पहले से सुचारु रूप से चल रहे सिस्टम को बर्बाद कर दिया है. इसी का नतीजा है कि आज दिल्ली में बार-बार बिजली कटौती, प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि और झुग्गियां तोड़ी जाने समेत अन्य समस्याओं से दिल्ली की जनता बहुत परेशान है.
BJP के चलते AAP के सारे अच्छे काम बर्बाद हो रहे- केजरीवाल
दिल्ली के एक बिजली उपभोक्ता द्वारा बार-बार पावर कट को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर जताई गई नाराजगी को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की विफलताओं के कारण AAP के सारे अच्छे काम बर्बाद हो रहे हैं. बार-बार बिजली कटौती उनकी नाकामी के कई उदाहरणों में से एक है. उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक कविता के जरिए बीजेपी पर तीखा तंज कसा और भाजपा सरकार की नाकामियों की एक फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि..
आते ही स्कूल की फीस बढ़ाई,
कितनी मलाई किस किससे खाई?
फिर तोड़े गरीबों के घर,
गरीब का बच्चा कहीं भी मर,
जनता से नहीं तो भगवान से डर.
पुरानी गाड़ी का डीज़ल बंद,
और कितना मचाओगे गंध?
बारिश में हुआ सब पानी-पानी
याद आ गई फुलेरा की कहानी.
2500 की टूटी आस,
कमेटी कमेटी ने कर दिया नाश.
भाजपा दिल्ली को कुप्रशासन की मिसाल बना रही- AAP
महिलाओं को 2500 रुपए देने के वादे पूरे न होने, दंडात्मक प्रतिबंधों और ढहते नागरिक ढांचे को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा दिल्ली को कुप्रशासन की मिसाल बना रही है. आप नेताओं ने भाजपा से इस अव्यवस्था को रोकने और जनता के हित में शासन शुरू करने की मांग की है.

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट