दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद BJP ने की अहम समीक्षा बैठक
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी में खुशी की लहर है. चुनाव के नतीजे बीजेपी के हक में आए और यही वजह है कि अब आने वाले कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर बीजेपी दिल्ली में सालों बाद सरकार बनाने वाली है. बुधवार (12 फरवरी) को दिल्ली बीजेपी चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय में चुनाव के बाद एक बड़ी समीक्षा बैठक की. इस बैठक में चुनाव संचालन समिति एवं 43 प्रबंधन समितियों के प्रमुख मौजूद रहे.
इन समीक्षा बैठक में सभी प्रबंधन समितियों के प्रमुखों से हर जिम्मेदारी और पहलू पर चर्चा हुई, जिसमें उपलब्धियां के साथ ही जहां-जहां कमी रही है उन बातों पर मंथन भी हुआ है. सभी कार्यकर्ताओं को बीजेपी नेताओं ने बधाई दी क्योंकि बीजेपी सालों बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है और ऐसे में नेता से लेकर कार्यकर्ता तक सभी के बीच एक खुशी की लहर है.
भविष्य के लिए लिया गया सुझाव
बैठक में विधानसभा चुनाव प्रभारी सांसद बैजयंत जय पांडा, सप्रभारी डा. अल्का गुर्जर एवं सांसद अतुल गर्ग, चुनाव संयोजक हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल और बांसुरी स्वराज और प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने सम्मिलित होकर चुनाव संचालन एवं प्रबंधन समितियों के प्रमुखों एवं सदस्यों से उनके कार्य अनुभवों पर चर्चा की और भविष्य के लिए सुझाव लिए.
'कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया'
समीक्षा बैठक के अंत में अपने धन्यवाद संबोधन में चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा, ''दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव अभियान में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया और यह जीत प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई नेतृत्व के सफल नेतृत्व के साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हो सकी.''
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''विधानसभा का यह चुनाव झूठ एवं प्रपंच रूपी आम आदमी पार्टी और सत्य एवं विकास रूपी बीजेपी के बीच चुनने का रेफरेंडम बन गया, जिसमें लोगों ने खुद अरविंद केजरीवाल को हरा कर झूठ एवं प्रपंच के मुंह पर तमाचा मारा है.''

आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर