भाजपा संगठन चुनाव की गतिविधियों में आएगी तेजी
दूसरे राज्यो में चुनाव कराने गए नेता लौटे, 27 को बैठक में बनेगी रणनीति
भोपाल । प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के साथ ही दूसरे राज्यों में भी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब मप्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। क्योंकि पार्टी ने दूसरे राज्यों में चुनाव कराने गए जो नेता भेजे थे, वे वापस लौट आए हैं। अब वे संगठन चुनाव में जुटेंगे। बूथ अध्यक्षों के चुनाव के बाद अगले चरण की प्रक्रिया के लिए 27 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की अहम बैठक होना है। जिसमें तय होगा कि मंडल एवं जिलाध्यक्षों के चुनाव कब-कब होंगे।भारतीय जनता पार्टी में सगठन चुनाव की प्रक्रिया पिछले महीने ही शुरू हो चुकी है। जिसके तहत बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक अलग-अलग चरणों में चुनाव की प्रक्रिया पूरा होना है। अभी बूथ स्तर पर चुनाव प्रक्रिया जारी है। जल्द ही मंडल और जिला स्तर पर भी चुनाव होंगे। इसके लिए प्रदेश चुनाव कार्यक्रम अधिकारियों की ओर से चुनाव का समय निर्धारित किया जाएगा। पार्टी के चुनाव कार्य से जुड़े पदाधिकारी ने बताया कि अगले एक हफ्ते के भीतर मंडल और जिला स्तर के चुनाव के लिए कार्यक्रम तय होने की संभावना है। जिसके तहत बूथ एवं जिलों के चुनाव सिलसिलेवार किए जाएंगे।
विधानसभा चुनावों की वजह से धीमी थी प्रक्रिया
यूं तो भाजपा ने संगठन चुनाव की शुरूआत एक महीने पहले ही हो चुकी थी, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विधानसभा चुनाव, उपचुनाव में व्यस्त होने की वजह से धीमी हो गई थी। चुनाव कार्यक्रम से लौटने के बाद पार्टी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में संगठन चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। हालांकि पार्टी की कोशिश है कि हर स्तर पर चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही संपन्न किए जाएं। ऐसे में क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं अन्य प्रतिनिधियों का संगठन चुनाव में किसी भी तरह का सीधा दखल नहीं रहेगा।
15 दिसंबर तक मंडल और जिलों के चुनाव
पार्टी के चुनाव कार्यक्रम के पदाधिकारी के अनुसार अगले चरण में सभी मंडलों के चुनाव हो जाएंगे। इसके बाद जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा। कोशिश है कि 15 दिसंबर तक मंडल और जिलाध्यक्षों के चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे। इसके आगे की चुनाव प्रक्रिया के लिए केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन रहेगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ