भाजपा की नीयत मुफ्त की बिजली बंद करने की - केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के नारे अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे पर भड़के दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आशंका जताई है कि सरकार में आने पर भाजपा मुफ्त की बिजली बंद कर देगी।
केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज इन्होंने अधिकारिक तौर पर ये ऐलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे। यानी 24 घंटे बिजली बंद हो जाएगी, फिर लंबे-लंबे पावर कट लगने लगेंगे, फ्री बिजली बंद हो जाएगी। हर महीने बिजली का बिल हजारों रुपए आने लगेगा, महिलाओं का फ्री बस सफ़र बंद हो जाएगा।
केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिसका डर था, वही हुआ। मैंने पहले ही कहा था कि अगर इनको वोट दे दिया, तो दिल्ली की जनता के साथ मिलकर 10 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो काम किया है, वो सब काम ये लोग बंद कर देंगे। हर महीने बिजली का बिल हजारों रुपए आने लगेगा, महिलाओं का फ्री बस सफ़र बंद हो जाएगा, सभी सरकारी स्कूल फिर से बर्बाद हो जाएंगे, सभी मोहल्ला क्लिनिक बंद कर दिए जाएंगे, सभी सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली फ्री दवाइयां और इलाज बंद हो जाएगा।
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी पत्नी के साथ पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल और अन्य की मौजूदगी में हवन किया। इस अवसर पर पांडा ने अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे का नया नारा दिया।
भाजपा के नारे पर तीखी टिप्पणी करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि विपक्षी पार्टी का बदलाव लाएंगे का नारा दर्शाता है कि वह दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए सभी कामों को रोकने का इरादा रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ