भाजपा की नीति बहुजन विरोधी है: कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा का आरोप
कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर बहुजन समाज (ओबीसी, एससी, एसटी) के प्रति सुनियोजित और भेदभावपूर्ण रणनीति अपनाने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के आरक्षित पद बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं, लेकिन केंद्र सरकार इन्हें भरने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। कांग्रेस नेता सैलजा ने प्रशासनिक लापरवाही और गहरी साजिश बताया, जिसका मकसद बहुजन समाज को शिक्षा से वंचित करना है।
कुमारी सैलजा ने बताया कि प्रोफेसर पदों पर ओबीसी वर्ग के 80 प्रतिशत, एससी वर्ग के 83 प्रतिशत और एसटी वर्ग के 64 प्रतिशत पद खाली हैं। इस तरह, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भी ओबीसी वर्ग के 69 प्रतिशत और एसटी वर्ग के 51 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। उन्होंने नॉट फाइंड सूटेबल जैसे तर्कों को झूठा बहाना करार दिया और भाजपा की बहुजन-विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताया।
सैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र न केवल आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है, बल्कि समाज में यह सोच भी स्थापित करने की कोशिश कर रही है कि बहुजन समाज इन पदों के योग्य ही नहीं है।कांग्रेस की मांग और कांग्रेस पार्टी ने इस सोच का पुरजोर विरोध करते हुए सभी रिक्त आरक्षित पदों को बिना किसी देरी के तुरंत भरने की मांग की है। सैलजा ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से संसद तक जन आंदोलन चलाया जाएगा।
इतना ही नहीं कुमारी सैलजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने के वादे पर भी सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि यदि यह वादा निभाया गया होता, तब अब तक 22 करोड़ युवाओं को रोजगार मिल गया होता। सैलजा ने आरोप लगाया कि यह वादा खोखला साबित हुआ है और केंद्र सरकार ने बैकलॉग की नियुक्तियों को भी जानबूझकर टालकर बहुजन समाज के युवाओं के भविष्य से विश्वासघात किया है। कांग्रेस ने सरकार से सबसे पहले बैकलॉग को पूरा करने और रोजगार का वादा निभाने की मांग की, अन्यथा जनता आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद