बॉलीवुड एक्टर की FLOP फिल्म ने बदल दी थी किस्मत
नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले कई कलाकार संघर्ष भरी रहा से गुजरे हैं। बड़े पर्दे पर आने से पहले किसी ने सिक्योरिटी गार्ड का काम किया तो किसी ने वेटर का काम किया। एक ऐसा ही बॉलीवुड एक्टर था जिसकी किस्मत एक फ्लॉप फिल्म ने बदल दी थी।
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले इस एक्टर ने अपना पेट पालने के लिए कई छोटी-मोटी नौकरियां कीं। दिन का 10-20 रुपये कमाया। अंग्रेजी सीखने के लिए कॉल सेंटर में काम किया। इस एक्टर की एक फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी थी। वह फिल्म बड़े पर्दे पर बुरी तरह पिटी थी।
घर से भाग गए थे हर्षवर्धन
जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वो हर्षवर्धन राणे जिन्हें सनम तेरी कसम से पॉपुलैरिटी मिली थी। शायद ही आपको पता हो कि हर्षवर्धन एक्टर बनने के लिए मात्र 16 साल की उम्र में अपने होमटाउन ग्वालियर से भाग गए थे।
STD से कमाते थे 10 रुपये
एक बार हर्षवर्धन ने रिवील किया था कि जब वह घर से भागे तो उनके पास सिर्फ 200 रुपये थे और इतने में वह दिल्ली का किराया ही भर पाए थे। जब वह दिल्ली आए तो उन्होंने खुद का पेट पालने के लिए कई छोटे-मोटे काम किए। फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में हर्षवर्धन ने बताया था कि उन्होंने 2 साल तक अजीबोगरीब काम किए। वह STD बूथ में काम कर रोजाना 10 रुपये कमाते थे। उन्होंने साइबर कैफे में भी 20 रुपये के लिए काम किया।
कॉल सेंटर में कर चुके हैं काम
हर्षवर्धन राणे ने बताया था कि वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। ऐसे में उनकी इंग्लिश भी काफी वीक थी। उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह क्लासेस ले सके, इसलिए अपनी इंग्लिश सुधारने के लिए अभिनेता ने कॉल सेंटर में भी काम किया।
इस टीवी शो से शुरू किया था करियर
हर्षवर्धन राणे ने फिल्मों से पहले टीवी शोज में काम किया। उनका पहला शो 2008 में टेलीकास्ट हुआ लेफ्ट राइट लेफ्ट था। इसके दो साल बाद उन्हें पहली तेलुगु मूवी थाकिता थाकिता मिली। इसके बाद उन्होंने जेनेलिया डिसूजा के साथ दो और मूवीज कीं। उन्होंने नयनतारा के साथ अनामिका मूवी में भी काम किया।
फ्लॉप फिल्म ने दी पहचान
करीब पांच साल साउथ सिनेमा में काम करने के बाद हर्षवर्धन राणे को अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम मिली। उनके अपोसिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन लीड रोल में थीं। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था लेकिन यह फिल्म 2016 में फ्लॉप साबित हुई थी। मगर 2025 में जब इसे री-रिलीज किया गया तो यह सुपरहिट साबित हुई थी।

करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल