विक्की कौशल की 'छावा' पर सेंसर बोर्ड की कैंची, कई डायलॉग्स में हुआ बदलाव
विक्की कौशल की फिल्म छावा का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. छावा में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. लोग फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच मेकर्स के लिए एक बुरी खबर है. सेंसर बोर्ड ने एक बार फिर फिल्म पर कैंची चला दी है.
फिल्म की स्टारकास्ट जोर-शोर से प्रमोशन में लगी हुई है. वहीं दूसरे तरफ मेकर्स यह सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड के साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि फिल्म सारी जरुरी गाइडलाइन्स को पूरा करे.
सेंसर बोर्ड ने कुछ डायलॉग्स और सीन्स को बदलने के साथ कुछ शब्दों को म्यूट करने की रिक्वेस्ट की है. रिपोर्ट के मुताबिक ‘हरा*****’शब्द को म्यूट करने के लिए कहा है. इसके अलावा 'मुगल सल्तनत का जहर' डायलॉग को 'उस समय, कई शासक और सल्तनत खुद को जिंदा रखने की कोशिश कर रहे थे.' चेंज करने के लिए कहा गया है. 'खून तो आखिर मुगलों का ही है' को बदलकर 'खून तो है औरंग का ही' में बदलने के लिए कहा गया है.
पहले भी हुआ था विवाद
बता दें ट्रेलर रिलीज के बाद भी इसे लेकर बवाल हुआ था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेकर्स को ये सलाह दी थी कि वह इतिहास से किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें. सीन में छत्रपति संभाजी महाराज राज्याभिषेक के बाद रानी येसूबाई के साथ डांस कर रहे हैं. जिसे हटाने की मांग की गई थी.
रिपोर्ट के अनुसार, छावा को ऑफिशियल तौर पर 1 फरवरी, 2025 को सर्टिफाइड किया गया था. फिल्म को 'यूए 16+' रेटिंग दी गई है और इसका सर्टिफाइड रनटाइम 161 मिनट और 50 सेकंड है, जो 2 घंटे, 41 मिनट और 50 सेकंड के बराबर है.

आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर