कार के लिए गलत टायर का चुनाव बन सकता है दुर्घटनाओं का कारण
नई दिल्ली । कार के सही टायर न सिर्फ आपके ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं, बल्कि सड़क पर सुरक्षित सफर की गारंटी भी देते हैं। वहीं, गलत टायर का चुनाव दुर्घटनाओं और परेशानी की वजह बन सकता है। कार के लिए नए टायर खरीदने जा रहे हैं, तो इन पांच अहम बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। सबसे पहले, टायर कोड की समझ जरूरी है। हर टायर पर एक खास कोड लिखा होता है, जैसे 215/60आर17। इसमें 215 चौड़ाई (मिमी), 60 ऊंचाई का अनुपात, आर रेडियल टायर और 17 रिम का साइज (इंच में) दर्शाता है। कोड को सही ढंग से समझना आपके वाहन के लिए उपयुक्त टायर चुनने में मदद करता है। दूसरा, मौसम और जरूरत के हिसाब से टायर चुनें। ऑल-सीजन टायर अलग-अलग परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जबकि समर टायर गर्म इलाकों के लिए और विंटर टायर बर्फीली या फिसलन भरी सड़कों के लिए सही रहते हैं। तीसरा, ग्रिप और मजबूती की जांच करें। टायर पर दी गई यूटीक्यूजी मार्किंग ट्रेडवियर (टिकाऊपन), ट्रैक्शन (ग्रिप) और टेम्परेचर रेटिंग बताती है। बेहतर ग्रिप और सही पैटर्न वाले टायर बारिश और कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहते हैं।
चौथा, मैन्युफैक्चरिंग डेट पर नजर डालें। टायर पर डॉट कोड के बाद लिखे चार अंक बताते हैं कि वह कब बना है। विशेषज्ञ मानते हैं कि 6 से 10 साल से पुराने टायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पांचवा और सबसे अहम, अपनी गाड़ी और ड्राइविंग स्टाइल को ध्यान में रखें। शहर में रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए टिकाऊ टायर सही रहते हैं, जबकि हाईवे या पहाड़ी इलाकों के लिए अलग तरह के टायर उपयुक्त होते हैं।

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर