सीएम आतिशी ने 10000 सीडीवी की नियुक्ति को दी मंजूरी
नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले साल बस मार्शल के पद से हटा दिए गए लगभग 10 हजार सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स (सीडीवी) अगले सप्ताह से चार महीने के लिए काम पर लौट आएंगे। सभी सीडीवी विभिन्न प्रदूषण रोधी उपायों को लागू करने में सहयोग करेंगे। दिल्ली सरकार ने इस आशय का एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। सीएम आतिशी ने कहा कि सोमवार से सीडीवी को बुलावा (कॉल आउट) नोटिस जारी किए जाएंगे और फिर वे मंगलवार एवं बुधवार को संबंधित जिलाधिकारी कार्यालय में पंजीकरण शुरू कर सकते हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि पंजीकरण के दो-तीन दिनों के अंदर सीडीवी को सवार्धिक प्रदूषण के स्थलों, धूल प्रदूषण की रोकथाम एवं कचरा जलाने के प्रबंधन जैसे कामों पर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2018 में तत्कालीन अरविंद केजरीवाल सरकार ने सीडीवी को बस मार्शल के रूप में तैनात किया था, लेकिन एक साजिश के तहत बीजेपी ने अक्टूबर 2023 में उन्हें हटवा दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप नेताओं और मंत्रियों ने हटाए गए बस मार्शलों के पक्ष में लड़ाई लड़ी और उन्हें उनकी नौकरी वापस दिलाई।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार सीडीवी को नियमित करने के लिए शीघ्र ही एक प्रस्ताव भेजेगी। वित्त और राजस्व विभागों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद सीडीवी को एक नवंबर, 2023 से हटा दिया गया था। इन विभागों का कहना था कि सीडीवी आपदा उपशमन संबंधी कार्यों में सेवा देने के लिए हैं और बस मार्शल के रूप में उनकी तैनाती गलत थी।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान