झाड़ू लेकर मैदान में उतरीं रेखा गुप्ता, कनॉट प्लेस से स्वच्छता अभियान की शुरुआत
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एनडीएमसी के अभियान श्रमदान में हिस्सा लिया. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले बजरंगबली के मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता झाड़ू लगाते हुए नजर आई. इस दौरान एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल भी मौजूद रहे.
NDMC के स्वच्छता अभियान की शुरूआत: सीएम ने कहा कि यह 20-दिवसीय अभियान है. मेरा मानना है कि स्वच्छ दिल्ली लोगों का अधिकार है. एनडीएमसी ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए अच्छे प्रयास किए हैं. सीएम ने लोगों से सड़कों पर निकलकर स्वच्छता को बढ़ावा देने का आग्रह किया. दिल्ली में, एनडीएमसी क्षेत्र में नागरिक एजेंसियों और सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. यह सभी अधिकारियों और नेताओं के लिए एक प्रतीकात्मक संदेश था कि सभी को भाग लेना चाहिए और एक बेहतर और सुंदर दिल्ली के लिए सड़क पर आकर अपनी सहभागिता दिखानी चाहिए.
सीएम ने लोगों से कि दिल्ली को स्वच्छ रखने की अपील: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी सिविक एजेंसियों और सरकारी विभागों द्वारा एक बड़ा सफाई अभियान चलाया जा रहा है. आज यह प्रतीकात्मक था, लेकिन हमने पूरी दिल्ली, सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संदेश दिया है कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा. सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए को इस सफाई अभियान में शामिल होना चाहिए ताकि एक सुंदर और बेहतर दिल्ली बनाई जा सके.
'माई एनडीएमसी, कीप इट क्लीन'अभियान की शुरूआत : कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर परिसर से 'माई एनडीएमसी, कीप इट क्लीन' नामक अभियान की शुरुआत सीएम रेखा गुप्ता ने की. इस दौरान लोगों से स्वच्छता को बढ़ावा देने का आग्रह किया.

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी